राष्ट्रवादी जनता पार्टी Rashtravadi Janta Party (RJP)
राष्ट्र सर्वोपरि | संविधान सर्वोपरि | भारत सर्वोपरि

हमारे बारे में

राष्ट्रवादी जनता पार्टी (RJP) भारत निर्वाचन आयोग से मान्यता प्राप्त एक राष्ट्रीय स्तर का राजनीतिक दल है, जिसे 13 जनवरी 2003 को मान्यता प्रदान की गई। पार्टी का ध्येय वाक्य है — “सत्ता के बिना सेवा”।

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष

अधिवक्ता श्री अनिल भारती ने वर्ष 1982 में अपना सार्वजनिक जीवन प्रारंभ किया। उन्होंने पूर्व सांसद श्री सूर्य नारायण यादव के निजी सचिव के रूप में कार्य किया तथा पूर्व सांसद श्री सुखदेव पासवान एवं वरिष्ठ राजनेता श्री अरविंद चतुर्वेदी के साथ भी कार्य किया। डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी के नेतृत्व में जनता पार्टी में ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक महासचिव के रूप में उन्होंने संगठन का दायित्व संभाला।

वर्ष 1993 में उन्होंने जनता पार्टी के टिकट पर सकूरबस्ती विधानसभा से तथा 1996 में चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। 3 नवंबर 1999 को डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की पार्टी के विघटन के पश्चात नेतृत्व श्री अनिल भारती को सौंपा गया, जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रवादी जनता पार्टी की स्थापना की।

वर्ष 2004 में उन्होंने बाहरी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से तथा बाद में पूर्णिया (बिहार) से लोकसभा चुनाव लड़ा। उन्होंने बिहार के वरिष्ठ नेतृत्व — श्री रामविलास पासवान, श्री नीतीश कुमार, श्री लालू प्रसाद यादव, श्री सुखदेव पासवान एवं डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी — के साथ निकटता से कार्य किया है।

“आम जनता को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए मेरा जीवन जेल या रेल में भी कट जाए, मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं।”
— अधिवक्ता अनिल भारती, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष

हमारा संकल्प

पार्टी का मानना है कि राजनीति का अर्थ सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि देश की जनता के लिए कार्य करना है। संगठन बूथ, पंचायत, जिला एवं प्रदेश स्तर तक विस्तार लेकर आम नागरिक के प्रश्नों को सड़क से संसद तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Last updated 24 Sep 2026