राष्ट्रवादी जनता पार्टी की जड़ें जनता पार्टी आंदोलन से जुड़ी हैं। 3 नवंबर 1999 को डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी की पार्टी के विघटन के बाद संगठन का नेतृत्व अधिवक्ता श्री अनिल भारती को सौंपा गया और उन्होंने एक नए राजनीतिक दल — राष्ट्रवादी जनता पार्टी — की स्थापना की।
13 जनवरी 2003 को भारत निर्वाचन आयोग ने पार्टी को राष्ट्रीय स्तर के दल के रूप में मान्यता प्रदान की।
संगठनात्मक पुनर्गठन (2026)
7 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा तत्कालीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया। व्यापक विचार-विमर्श एवं संगठनात्मक समीक्षा के उपरांत 1 जुलाई 2026 से प्रभावी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया, जिसकी सूची 21 अगस्त 2026 को भारत निर्वाचन आयोग को प्रेषित की गई।
यह कार्यकारिणी पार्टी की सर्वोच्च संगठनात्मक इकाई के रूप में निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए समर्पित है—
- राष्ट्रव्यापी संगठन को सुदृढ़ एवं विस्तार प्रदान करना।
- राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं बूथ स्तर तक पार्टी संगठन को मजबूत करना।
- पार्टी की विचारधारा, उद्देश्य एवं राष्ट्रहित के मूल्यों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करना।
- विभिन्न प्रकोष्ठों, विभागों एवं राज्य इकाइयों के मध्य समन्वय स्थापित करना।
- सदस्यता अभियान, जनसंपर्क एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को नई गति प्रदान करना।
Last updated 24 Sep 2026