राष्ट्रवादी जनता पार्टी Rashtravadi Janta Party (RJP)
राष्ट्र सर्वोपरि | संविधान सर्वोपरि | भारत सर्वोपरि

अनुशासन एवं आचार संहिता

राष्ट्रवादी जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के लिए संगठनात्मक अनुशासन एवं आचरण संबंधी निर्देश।

अनुशासन एवं आचरण

  • प्रत्येक सदस्य पार्टी के मिशन, संविधान, नैतिकता एवं कानून का पूर्णतः पालन करेगा।
  • आपसी संवाद में सम्मान, शालीनता और संगठनात्मक अनुक्रम का पालन अनिवार्य है।
  • किसी भी प्रकार का अशोभनीय व्यवहार, अपमानजनक भाषा, लैंगिक असम्मान, व्यक्तिगत या पारिवारिक विवादों को सार्वजनिक करना, अथवा अश्लील/अवैध सामग्री साझा करना पूर्णतः प्रतिबंधित है।
  • व्यक्तिगत द्वेष, अहंकार या बदले की भावना से की गई कोई भी गतिविधि अनुशासनहीनता मानी जाएगी।
  • पार्टी विरोधी, समाज विरोधी या संगठन की छवि खराब करने वाली किसी भी गतिविधि को शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) के साथ देखा जाएगा।

संवाद एवं मर्यादा

  • किसी भी सदस्य पर व्यक्तिगत टिप्पणी या आक्षेप न करें।
  • किसी भी वरिष्ठ, कनिष्ठ या महिला सदस्य के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग न करें।
  • असहमति व्यक्त करें, लेकिन मर्यादा और शालीनता बनाए रखें।
  • किसी भी प्रकार का उत्पीड़न, अभद्र व्यवहार, धमकी या अपमानजनक टिप्पणी पूर्णतः अस्वीकार्य होगी।
  • केवल संगठनात्मक, रचनात्मक एवं प्रमाणित विषयों पर ही चर्चा करें।

सदस्यता अनिवार्यता

प्रत्येक सदस्य स्वयं अपनी सदस्यता पूर्ण करें। बिना वैध सदस्यता के कोई भी व्यक्ति पार्टी की किसी भी गतिविधि में भाग नहीं ले सकेगा।

शिकायत एवं जांच

किसी भी शिकायत अथवा समस्या को मौखिक रूप से उठाने के स्थान पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष को लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके। Ethics & Governance Committee ऐसे प्रकरणों की जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करती है।

हमारी संस्कृति

  • संवाद की संस्कृति
  • सहभागिता की संस्कृति
  • उत्तरदायित्व की संस्कृति
  • अनुशासन की संस्कृति
  • सेवा एवं समर्पण की संस्कृति

आदेशानुसार — अनिल भारती, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रवादी जनता पार्टी

हमारे मूल मूल्य

  • अनुशासन
  • सेवा
  • समर्पण
  • एकता
  • राष्ट्र सर्वोपरि

संगठनात्मक संकल्प

  • हमारा लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि समाज की सेवा, दुखी जनों की सहायता और राष्ट्र निर्माण है। जनसेवा ही सच्ची राजनीति है।
  • संगठन में कम से कम 50% महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व सुनिश्चित करना। नारी शक्ति – संगठन शक्ति।
  • युवा हमारे संगठन की ऊर्जा और भविष्य हैं — उन्हें जिम्मेदारी, मार्गदर्शन और आगे बढ़ने का अवसर दें। युवा जागेगा – राष्ट्र आगे बढ़ेगा।
  • कम आलोचना, अधिक योगदान। कम राजनीति, अधिक जनसेवा। सोच बदलेगी – संगठन बदलेगा – देश बदलेगा।
  • सत्यापित जानकारी ही साझा करें; अपुष्ट जानकारी संगठन की विश्वसनीयता को प्रभावित करती है।

हम एक परिवार हैं, एक-दूसरे का सम्मान करें। संगठन मजबूत – राष्ट्र मजबूत।

Last updated 24 Sep 2026