राष्ट्र सर्वोपरि | संविधान सर्वोपरि | भारत सर्वोपरि
राष्ट्रवादी जनता पार्टी का राष्ट्रीय एजेंडा तीन स्तंभों पर आधारित है — सामाजिक न्याय, जनसेवा और विकसित भारत, समृद्ध भारत।
हमारा राष्ट्रीय एजेंडा — हमारा संकल्प
- 50% भागीदारी — महिलाओं और युवा नेताओं की पार्टी में। समान अवसर, समान सम्मान, सशक्त नेतृत्व — महिला और युवा शक्ति से मजबूत राष्ट्र।
- महिला सशक्तिकरण और सम्मान — पार्टी में और समाज में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और बराबरी का अधिकार।
- न्यूनतम वेतन हर मजदूर को — हर मेहनतकश को उसका हक: सम्मानजनक वेतन, सम्मानजनक जीवन।
- जहां झुग्गी, वही मौका — पुनर्वास, अधिकार और सम्मान: हर परिवार को जीने का सुरक्षित और वैध अधिकार।
- जहां रेड़ी, वही दुकान — छोटे व्यापारियों को स्थायी स्थान और सम्मान: रोजगार, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन।
- Liquor & Brown Sugar Enforcement Act — नशा मुक्त समाज, सुरक्षित परिवार: कड़ी कार्रवाई, स्वस्थ समाज और उज्ज्वल भविष्य।
- हर क्षेत्र में अधिक सरकारी स्कूल — निजी स्कूल मुनाफे का अंत: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबके लिए, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा का अधिकार, बिना भेदभाव।
- हर गरीब परिवार को न्यूनतम जमीन, घर और आय का स्रोत — हर परिवार सम्मान से जिए: जमीन, आवास और रोजगार की गारंटी हमारा संकल्प।
सदस्यता अभियान
हर दिन – एक सदस्य, राष्ट्र के लिए समर्पित।
संगठन को मजबूत बनाएं — राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें। आज ही संकल्प लें: प्रतिदिन कम से कम एक नया सदस्य जोड़ें।
आइए, हम सब मिलकर एक न्यायपूर्ण, समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए राष्ट्रवादी जनता पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाएं।
जय हिंद! जय भारत! वंदे मातरम्!
Last updated 24 Sep 2026