राष्ट्रवादी जनता पार्टी Rashtravadi Janta Party (RJP)
राष्ट्र सर्वोपरि | संविधान सर्वोपरि | भारत सर्वोपरि

राष्ट्रीय सामाजिक एकता दिवस — जंतर-मंतर

राष्ट्रीय सामाजिक एकता दिवस — जंतर-मंतर

राष्ट्रीय सामाजिक एकता दिवस — जंतर-मंतर

स्थान

जंतर-मंतर, नई दिल्ली

7 अक्टूबर 2026 का दिन राष्ट्रवादी जनता पार्टी के लिए विशेष एवं ऐतिहासिक अवसर है। इसी दिन पार्टी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्री अनिल भारती का जन्मदिन है। पार्टी ने इस दिन को “राष्ट्रीय सामाजिक एकता दिवस” के रूप में मनाने का संकल्प लिया है।

यह आयोजन केवल जन्मदिन समारोह नहीं, बल्कि जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर समानता, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देने का अवसर होगा।

सहभोज — सामाजिक बराबरी का प्रतीक

देशभर से आने वाले साथी अपने-अपने घर से सादा घरेलू भोजन अपने लिए और राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए लेकर आएं। जंतर-मंतर पर सभी साथी मिल-बैठकर भोजन करेंगे। अलग-अलग घरों का भोजन एक साथ बैठकर साझा करना सामाजिक बराबरी और भाईचारे का प्रतीकात्मक संकल्प होगा।

25 सूत्रीय जनमांग-पत्र

इसी अवसर पर पार्टी का 25 सूत्रीय जनमांग-पत्र प्रस्तुत किया जाएगा तथा आगामी लोकतांत्रिक जनआंदोलन की दिशा पर विचार एवं घोषणा की जाएगी।

“जाति-पाति से ऊपर इंसानियत, भेदभाव से ऊपर सामाजिक एकता।”

आमंत्रणकर्ता: डॉ. शरत किशोर पांडा, एडवोकेट — राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष