राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल भारती एवं श्रीमती रेणु भारती की 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ
देर रात तक उमड़ा शुभचिंतकों का जनसैलाब; देशभर से कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएँ।
नई दिल्ली, 2 जुलाई 2026। राष्ट्रवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता माननीय श्री अनिल भारती एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेणु भारती की 31वीं वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर देर रात तक शुभचिंतकों का आना-जाना लगा रहा।
आगंतुकों ने पुष्पगुच्छ, स्मृति-चिन्ह एवं शुभकामना संदेश भेंट कर दंपति के सुखमय, स्वस्थ एवं दीर्घायु दाम्पत्य जीवन की कामना की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल भारती ने सभी आगंतुकों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका आत्मीय स्वागत किया तथा शुभकामनाओं और स्नेह के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. शरत किशोर पांडा ने कहा कि देशभर से मिले अपार स्नेह, सम्मान और शुभकामनाएँ संगठन की बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण हैं।
जारीकर्ता: शरत किशोर पांडा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष