राष्ट्रवादी जनता पार्टी Rashtravadi Janta Party (RJP)
राष्ट्र सर्वोपरि | संविधान सर्वोपरि | भारत सर्वोपरि

ई-रिक्शा चालकों के हक में गरजी राष्ट्रवादी जनता पार्टी, शास्त्री नगर से विशाल पदयात्रा

ई-रिक्शा चालकों के हक में गरजी राष्ट्रवादी जनता पार्टी, शास्त्री नगर से विशाल पदयात्रा

ई-रिक्शा चालकों के हक में गरजी राष्ट्रवादी जनता पार्टी, शास्त्री नगर से विशाल पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता अनिल भारती के नेतृत्व में दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा चालकों के अधिकारों की रक्षा हेतु विशाल पदयात्रा निकाली गई।

नई दिल्ली। राष्ट्रवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अधिवक्ता एवं समाजशास्त्री श्री अनिल भारती के नेतृत्व में दिल्ली के शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन से ई-रिक्शा चालकों के अधिकारों की रक्षा हेतु एक विशाल पदयात्रा निकाली गई।

इस पदयात्रा का आयोजन पार्टी की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहत परवीन एवं ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष सैयद अकबाल अली द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक, कार्यकर्ता एवं आम नागरिक शामिल हुए।

इस अवसर पर पार्टी के उपाध्यक्ष संदीप पांडे, उत्तर प्रदेश के महासचिव संतोष राय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नबी हुसैन, आर.पी. सिंह, महिला प्रभारी पुष्पा सिंह, युवा उपाध्यक्ष राजीव कुमार, आमोद पोद्दार सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश का मेहनतकश ई-रिक्शा चालक आज पुलिस उत्पीड़न, प्रशासनिक तानाशाही और अव्यवस्थित नीतियों से परेशान है।

10 सूत्रीय मुख्य मांगें

  1. ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस उत्पीड़न और अवैध कार्रवाई तुरंत बंद हो।
  2. लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनाई जाए।
  3. स्थायी स्टैंड और पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो।
  4. बिना कारण चालान और जब्ती पर रोक लगे।
  5. बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाएं लागू हों।
  6. अवैध वसूली पर पूर्ण रोक लगे।
  7. संचालन के स्पष्ट और न्यायसंगत नियम बनाए जाएं।
  8. आर्थिक रूप से कमजोर चालकों को सब्सिडी दी जाए।
  9. महिला चालकों की सुरक्षा के विशेष प्रावधान हों।
  10. प्रशासन और यूनियन के बीच नियमित संवाद स्थापित किया जाए।

यह पदयात्रा इस बात का स्पष्ट संदेश है कि राष्ट्रवादी जनता पार्टी गरीब, मजदूर और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।