महत्वपूर्ण सूचना: राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग, 7 अक्टूबर को राष्ट्रीय समर्पण दिवस
राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी भंग; नई कार्यकारिणी का गठन, राष्ट्रीय बैठक एवं समर्पण दिवस की घोषणा।
राष्ट्रवादी जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों को सूचित किया जाता है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता श्री अनिल भारती द्वारा दिनांक 7 अप्रैल 2026 को पार्टी की तत्कालीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
नई कार्यकारिणी का गठन
दिनांक 1 जुलाई 2026 तक एक नई, सशक्त एवं सक्रिय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
राष्ट्रीय बैठक
दिनांक 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय समर्पण दिवस एवं जन्मोत्सव
दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को, अपने 57वें जन्मदिन के पावन अवसर पर, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं को पूर्णकालिक रूप से पार्टी एवं राष्ट्र सेवा हेतु समर्पित करेंगे। इस अवसर पर देशभर से कार्यकर्ताओं को आमंत्रित कर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
संविधान शपथ एवं संघर्ष का आह्वान
उक्त कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता संविधान की शपथ लेकर 2029 लोकसभा चुनाव में पार्टी की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु संकल्पित होंगे।
सदस्यता अभियान एवं जन सहयोग
पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है। आम जनता से अपील है कि “आजादी के नाम पर 1 रुपया प्रतिदिन” का सहयोग देकर पार्टी को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
भवदीय,
डॉ. शरत किशोर पांडा
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष